इंटर कॉलेज वालीबाल प्रतियोगिता में उचाना प्रथम
कुरुक्षेत्र | राजीवगांधी महाविद्यालय उचाना जींद में सात से 11 फरवरी तक हुई केयू इंटर कॉलेज महिला वालीबाल प्रतियोगिता में राजीव गांधी महाविद्यालय उचाना जींद की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। डीएवी कॉलेज फॉर वुमेन करनाल की टीम ने दूसरा, डीएन महिला महाविद्यालय कुरुक्षेत्र की टीम ने तीसरा और ग्रीनवुड कॉलेज ऑफ एजुकेशन करनाल की टीम ने चौथा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन पर विधानसभा की उपाध्यक्षा संतोष यादव, विधायक प्रेमलता, खेल निदेशक डॉ. दलेल सिंह चौहान, डॉ. मोहिंद्र सिंह, डॉ. महावीर सिंह, भूपेंद्र सिंह, बलकार सिंह, अनु चौहान और सुमन मौजूद थी।