- Hindi News
- लोकप्रिय सैनी ने जीता नेशनल खेलों में सोना
लोकप्रिय सैनी ने जीता नेशनल खेलों में सोना
कुरुक्षेत्र| जयपुरमें चार से सात दिसंबर तक हुई डीएवी स्कूल की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल कुरुक्षेत्र के लोकप्रिय सैनी ने तैराकी प्रतियोगिता में एक गोल्ड दो कांस्य पदक जीते। लोकप्रिय ने बैकस्ट्रोक 200 मीटर में गोल्ड और 100 मीटर 50 मीटर में कांस्य पदक प्राप्त किया। इससे पहले लोकप्रिय ने 2008-09 में गुड़गांव में आयोजित स्कूल खेल प्रतियोगिता के अंडर 10 वर्ग में चार गोल्ड और एक सिल्वर मैडल जीतकर तैराकी चैंपियनशिप अपने नाम की थी। वहीं पिछले साल हुई डीएवी की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में सिल्वर मैडल हासिल किया था। लोकप्रिय ने कहा कि वह तैराकी में पूरे देश में भारत का नाम रोशन करना चाहता है, जिसमें उसके पिता सुशील सैनी और मां एडवोकेट सरोज सैनी पूरा सहयोग करते हैं। सुशील सैनी ने कहा कि उन्हें अपने बेटे की उपलब्धि पर गर्व है।