आंगनवाड़ी वर्कर को दी जन धन की जानकारी
कुरुक्षेत्र| क्षेत्रीयप्रचार निदेशालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय रोहतक एवं हिसार इकाई द्वारा संयुक्त रूप से आंगनवाड़ी वर्कर के सहयोग से थानेसर के गांधीनगर में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 200 ग्रामीण महिलाओं के अतिरिक्त राजकीय उच्च विद्यालय थानेसर के बच्चों ने भी भाग लिया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जन-धन योजना के साथ-साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, भू्रण हत्या एवं स्वच्छ भारत पर विस्तार से जानकारी दी गई। क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय रोहतक एवं हिसार द्वारा एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीडीपीओ नीरू मेहता ने विजेता सीमा, सुदेश, सुमन, कलावती, मन्नु तथा रिम्पी को पुरस्कृत किया।