पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजवंत कौर बनी केयू सिख एसोसिएशन की अध्यक्षा

राजवंत कौर बनी केयू सिख एसोसिएशन की अध्यक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र| यूनिवर्सिटीके नॉन टीचिंग क्लब में बुधवार को केयू सिख समाज वेलफेयर एसोसिएशन का गठन किया गया, जिसमें सबसे पहले प्रो. राजिंद्र सिंह भट्टी को चीफ पैटर्न प्रो. हरसिमरन रंधावा को पैटर्न बनाया गया। इसके बाद सर्वसम्मति से राजवंत कौर को एसोसिएशन की अध्यक्षा नियुक्त किया गया। इसके अलावा डॉ. कुलदीप सिंह को महासचिव, अमरजीत सिंह को कैशियर और गुरदेव सिंह को सचिव बनाया गया। नवनियुक्त अध्यक्षा राजवंत कौर ने कहा कि एकता ही सबसे बड़ी ताकत है। इसलिए हम सभी को एकजुट रहकर समाज की भलाई के लिए काम करने चाहिए। उन्होंने एसोसिएशन द्वारा भविष्य में किए जाने वाले कार्यों के बारे में भी संक्षिप्त रूप से सभी सदस्यों को बताया। इस अवसर पर निर्मल सिंह, कुलदीप सिंह, अवतार सिंह, गुरबाज सिंह, गुरदीप सिंह, गुरमेल सिंह, बूटा सिंह, मेवा सिंह मौजूद थे।