पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेडिकल वेस्ट बिगाड़ रहा सिविल अस्पताल की सेहत

मेडिकल वेस्ट बिगाड़ रहा सिविल अस्पताल की सेहत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एलएनजेपीअस्पतालमें वेस्टेज को रिसाइकिल करने का प्लांट एक दशक से ठप है। विभाग के पास अस्पताल से निकलने वाले वेस्टेज को डंप करने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। इसके चलते अस्पताल से निकलने वाला वेस्टेज अस्पताल की सेहत बिगाड़ रहा है। एलएनजेपी अस्पताल में रोजाना दो हजार से भी ज्यादा मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं 300 से 400 मरीज अस्पताल में दाखिल रहते हैं। जिनके इलाज में प्रयोग होने वाली ग्लूकोज की खाली बोतल, सूई, पाइप, सिरिंज आदि की कई किलो वेस्टेज निकलती है, लेकिन इसका कहां निस्तारण हो रहा है, इस बारे में किसी को नहीं पता।

बंदपड़े वेस्टेज प्लांट के आगे पसरा पड़ा कचरा : एलएनजेपीमें 1997 में बने वेस्टेज प्लांट को बंद हुए एक दशक बीत चुका है। अस्पताल से निकलने वाला वेस्टेज इन दिनों बंद पड़े वेस्टेज प्लांट के आगे पसरा रहता है। हालांकि इसे उठाने के लिए ठेका दिया हुआ है। बावजूद इसके अस्पताल में कई जगहों पर मेडिकल वेस्ट नजर जाएगा। जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मुकेश ने बताया कि वेस्टेज को डालने के लिए अस्पताल में कोई स्थान नहीं है। वेस्टेज को उठाने के लिए ठेका दिया गया है किसे दिया गया है, इस बारे में उन्हें पता नहीं। इस विषय में आरटीआई में जानकारी नहीं दी गई।

अधिकारियों को नहीं पता कहां हो रहा कचरा डंप

अस्पतालसे हर माह क्विंटलों कचरा जरूर निकल रहा है, लेकिन विभागीय अधिकारियों को तो ये पता कि अस्पताल से कितना कचरा निकल रहा है और ही कचरा कहां डाला जा रहा है। ज्योतिनगर निवासी नवीन कुमार ने विभाग से जब आरटीआई में जवाब मांगा तो विभागीय अधिकारियों ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है बताया।

रेडियोलॉजिस्ट और मरीज के बीच फिर कहासुनी

कुरुक्षेत्र| शनिवार को एक बार फिर से एलएनजेपी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड केंद्र पर मरीज और रेडियोलॉजिस्ट के बीच रिपोर्ट को लेकर कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि जोरा सिंह नामक एक व्यक्ति ने कुछ दिन पहले अपनी प|ी का अल्ट्रासाउंड सिविल अस्पताल से कराया था। रिपोर्ट ठीक आई और रेडियोलॉजिस्ट ने एक बार फिर से अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। मरीज ने बाहर से अल्ट्रासाउंड कराया। अल्ट्रासाउंड में मरीज के पेट में पत्थरी दिखाई दी। जिसके चलते मरीज अपनी प|ी को साथ लेकर अल्ट्रासाउंड केंद्र पर पहुंच गया और डॉक्टर के साथ उलझ पड़ा। जिसकी शिकायत रेडियोलॉजिस्ट अजय शेर ने चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मुकेश को दी। चिकित्सा अधिकारी ने बताया की एक युवक अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट को लेकर डॉक्टर अजय शेर के साथ उलझा है। रेडियोलॉजिस्ट और मरीज को समझाया गया है।

एलएनजेपी अस्पताल में खराब पड़ा प्लांट खुले में ही डाला जा रहा अस्पताल का कचरा।

खबरें और भी हैं...