पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह का सरगना सहित पांच पकड़े
कुरुक्षेत्र | पुलिसने लूटपाट डकैती करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना सहित पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया। साथ ही आरोपियों के कब्जे से एक बिंडा, लोहा की रॉड, चाकू सहित दो मोटरसाइकिल बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने लूटपाट की कई वारदात कबूली। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि टीम ने मुरादाबाद यूपी वासी सोनू सिंह, प्रकाश सिंह, सुनील कुमार, सूरज सिंह संजय को पकड़ा है। पूछताछ में आरोपियों ने माना कि वे हरियाणा के अलावा पंजाब, यूपी, राजस्थान, मध्यमप्रदेश, गुजरात, बिहार सहित महाराष्ट्र में कई जगह लूटपाट को अंजाम दे चुके हैं। आरोपियों ने माना कि उन्होंने रतलग एरिया में वृद्ध महिला से 21 हजार रुपए से भरा बैग छीना था। पूछताछ के बाद पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पूछताछ में गिरोह के मुख्य सरगना सोनू सिंह ने बताया कि दिन के समय बैंक में जाते थे। किसी को शक हो, इसके लिए बैंक वाउॅचर लेकर अंदर घूमते रहते थे। इस दौरान पैसे निकवलाने वाले उपभोक्ताओं पर नजर बनाए रखते थे। जैसे ही उन्हें ज्यादा पैसे निकलवाने वाला उपभोक्ता नजर आता। बैंक से बाहर निकलकर इसकी जानकारी अपने साथियों को दे देते थे।