पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देश को साइबर विशेषज्ञों की जरूरत

देश को साइबर विशेषज्ञों की जरूरत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयप्रौद्योगिकीसंस्थान निट में कंप्यूटर विभाग की ओर से साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में अविष्कार एवं अवसर विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला शनिवार को संपन्न हुई। न्यू ब्रून्सविक यूनिवर्सिटी कनाडा के प्रो. वीसी भावसर ने सुपर कंप्यूटिंग, बिग डाटा और साइबर सुरक्षा से जुड़े हुए विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया।

उन्होंने इस क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न चुनौतियों और अवसरों पर अपने विचार सांझा किए। वहीं इससे जुड़ी समस्याओं के बारे में भी बताया। रक्षा मंत्रालय के संयुक्त निदेशक अमित शर्मा ने भारत और विश्व में मौजूद विभिन्न साइबर संबंधित चुनौतियों जैसे साइबर हथियार और राष्ट्र पर मंडराते साइबर खतरों के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने विभिन्न साइबर हमलों का उदाहरण देते हुए भारत में सुदृढ़ साइबर विशेषज्ञों की आवश्यकता के महत्व पर जोर दिया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के अरविंद सिंह ने साइड चैनल अटैक और उससे जुड़े नए खतरों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अपने संबोधन में साइड चैनल अटैक का निरीक्षण, सर्वेक्षण और उसके समाधान पर अपने अनुभव सांझा किए।

लुरिंगहन्नीपॉट की दी जानकारी : भारतीयप्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के प्रो. एसके गुप्ता ने लुरिंग हन्नीपॉट के द्वारा संदिग्ध उपभोगी के वर्गीकरण और पहचान के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार इंटरनेट पर मौजूद विभिन्न साइबर अपराधियों और उनके क्रियाकलापों का अध्ययन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर उनकी धरपकड़ भी संभव है।

प्रो. संजीव ने क्लाउड कंप्यूटिंग और उससे जुड़ी सुरक्षा संबंधी समस्याएं और चुनौतियों के बारे में बताया। उन्होंने क्लाउड के उत्पादक और उपभोक्ता दोनों के सुरक्षा संबंधी दृष्टिकोण और उनमें मतभेदों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार दोनों वर्ग मिलकर इस समस्या को दूर कर सकते हैं।

टीसीएस के मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रसन्नजीत दास ने बताया कि इन योजनाओं में किस प्रकार की सुरक्षा संबंधी चुनौतियां आती हैं। उन्होंने बताया कि पासपोर्ट सेवा में उन्होंने किस प्रकार सुरक्षा संबंधी समस्याओं का समाधान किया। इस अवसर पर कंप्यूटर विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एके सिंह और डॉ. बीबी गुप्ता मौजूद थे।

कुरुक्षेत्र | निटमें साइबर सुरक्षा विषय पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करतेे मुख्यतिथि प्रो. वीसी भावसर हिस्सा लेतेे प्रतिभागी विद्यार्थी

खबरें और भी हैं...