डॉ. जिलोवा की पुस्तक का विमोचन
कुरुक्षेत्र| कुरुक्षेत्रविश्वविद्यालय के विधि विभाग के सहायक प्रो. सीआर जिलोवा द्वारा लिखित लॉ ऑफ क्यूरलटी इन इंडिया का विमोचन जस्टिस बीबी प्रसून एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति हरदीप कुमार ने किया। डॉ. जिलोवा ने बताया कि इस पुस्तक से विद्यार्थियों, शिक्षाविदों एवं अधिवक्ताओं को विशेष लाभ होगा। इस पुस्तक में घरेलू हिंसा, तलाक, दहेज एवं महिलाओं के प्रति किसी भी तरह के मानसिक एवं शारीरिक जुल्मों के बचाव के लिए कानूनों का प्रावधान बताया गया है। इस पुस्तक से सामाजिक बुराइयों के निराकरण और कानूनी बचाव के पहलुओं के बारे में बताया गया है। इस अवसर पर विधि विभाग के अध्यक्ष प्रो. राजपाल शर्मा, विधि संस्थान के निदेशक प्रो. आरके गुप्ता, डॉ. सुनील यादव, डॉ. महाबीर सिंह और जयकिशन भारद्वाज मौजूद थे।