पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रत्याशी सावधान : एक होर्डिंग के गिने जाएंगे दो हजार

प्रत्याशी सावधान : एक होर्डिंग के गिने जाएंगे दो हजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विसचुनावमें प्रचार प्रसार प्रत्याशी निर्धारित खर्च के तहत ही कर सकेंगे। प्रशासन पोस्टर बैनर जैसी चुनाव सामग्री का खर्च तय रेट के तहत लगाते हुए प्रत्याशी के खर्च में जोड़ेगा।

प्रत्याशी चुनाव में 28 लाख रुपए ही खर्च कर सकेंगे। प्रशासन ने इसके लिए एक रेट लिस्ट जारी की है। सामग्री के रेट राजनीतिक दलों से चर्चा अौर बाजार दाम के मुताबिक तय किए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी और डीसी निखिल गजराज ने बताया कि दरें निर्धारित करने के लिए प्रशासन द्वारा एक कमेटी बनाई गई थी। कमेटी ने स्थानीय बाजार के मुताबिक रेट तय किए हैं।

होटलरूम 600 से एक हजार का : इसकेअलावा होटल और गेस्ट रूम के सिंगल रूम 600 रुपए और डबल रूम के लिए एक हजार रुपए प्रतिदिन लगाया जाएगा। चालक के लिए सैलरी 400 रुपए प्रतिदिन, सोफा 200 रुपए प्रतिदिन, 50 रुपए प्रति टेबल, पेडेस्टल पंखे के लिए 100 रुपए, कूलर के लिए 150 रुपए और सीलिंग पंखे के लिए 50 रुपए निर्धारित किए गए हैं।

सफेद सीलिंग चांदनी, पर्दा, डनलप कुर्सी, तख्त, कालीन और दरी के भी रेट निर्धारित किए गए हैं।

900 रुपए लगेंगे रोज एक जीप के

जीपऔर छोटी कार 900 रुपए प्रतिदिन, टैंपो और ट्रक्स 2 हजार रुपए प्रतिदिन, सूमो क्वालिस एक हजार रुपए प्रतिदिन, इनोवा कार 1200 रुपए प्रतिदिन, थ्री-व्हीलर 400 रुपए प्रतिदिन, साइकिल रिक्शा 300 रुपए प्रतिदिन गिने जाएंगे। वाहनों में तेल का खर्च अलग तय किया जाएगा।

एक झंडा पड़ेगा 30 रुपए मीटर

रेटके मुताबिक लाउड स्पीकर (एम्पलीफायर और माइक्रोफोन के साथ) के लिए 600 रुपए प्रतिदिन, 4-5 लोगों के लिए पोडियम का खर्च 500 रुपए प्रतिदिन, कपड़े का बैनर 100 रुपए प्रति मीटर, कपड़े का झंडा 30 रुपए प्रति मीटर, हैंड बिल्स 250 रुपए प्रति हजार, पोस्टर दो हजार रुपए प्रति हजार, रंगीन पोस्टर तीन हजार रुपए प्रति हजार, 10 गुणा 10 का होर्डिंग दो हजार रुपए का लगाया जाएगा। लकड़ी का कट आउट्स 50 रुपए पर स्केयर फुट, कपड़े का कट आउट 25 रुपए स्केयर फुट, वीडियोग्राफी 1400 रुपए प्रतिदिन, इरेक्शन आफ गेट्स 3 हजार रुपए प्रतिदिन, इरेक्शन आफ आर्च 3500 रुपए प्रतिदिन होगा।