- Hindi News
- जिले में खुला खाता, लाडवा में भरा गया पहला नामांकन
जिले में खुला खाता, लाडवा में भरा गया पहला नामांकन
आखिरकारजिलेमें तीसरे दिन जाकर किसी प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया। लाडवा विस हलके में पहला नामांकन सोमवार को भरा गया। हालांकि अन्य तीन विस क्षेत्रों में सोमवार को भी किसी ने नामांकन नहीं भरा। तीसरे दिन लाडवा विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी (एकलव्या) के प्रत्याशी रमणीक ने अपना नामांकन भरा। बता दें कि 20 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। सोमवार को लघु सचिवालय में एडीसी कार्यालय में लाडवा विधानसभा के निर्वाचन अधिकारी प्रभजोत सिंह के पास राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी (एकलव्या) के रमणीक सिंह निवासी हिनौरी रोड लाडवा ने अपना नामांकन दाखिल किया।
नैनाकार के मालिक-बैंक में 15 हजार : अपनेशपथ पत्र में बताया कि उनके पास 40 हजार रुपए नकद, 40 हजार रुपए पीएनबी बैंक लाडवा के खाते में जमा हैं, 15 हजार रुपए सेंट्रल बैंक को इंडिया लाडवा के बचत खाते में जमा हैं। इसके अलावा उनके पास एक लाख 90 हजार रुपए की नैनो कार और 28 हजार रुपए के सोने के जेवर हैं। प|ी रिशु रानी के पास एक लाख 83 हजार रुपए की संपत्ति है। इसमें 25 हजार रुपए नकद, एक लाख 40 हजार रुपए के सोने 18 हजार रुपए के चांदी के जेवर हैं। रमणीक पर बैंक की एक लाख 35 हजार रुपए की देनदारी भी है। शैक्षणिक योग्यता 12वीं है।
तीनहलकों में नहीं भरा : इसकेअलावा एसडीएम थानेसर कोर्ट में निर्वाचन अधिकारी विनय प्रताप सिंह, एसडीएम कोर्ट पिहोवा में निर्वाचन अधिकारी धर्मवीर सिंह, खंड विकास पंचायत अधिकारी कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी राजीव मेहता के पास नामांकन के तीसरे दिन किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया।
पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर लगेंगे नाके
कुरुक्षेत्र| विधानसभा चुनाव के चलते सोमवार को एसपी अश्विन शैणवी ने अपने कार्यालय में पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। इसमें पंजाब से आए एएसपी पटियाला गुलनीत सिंह खुराना, एएसपी कुरुक्षेत्र दीपक गहलोत, डीएसपी पिहोवा गोरखपाल राणा, नुपूर बिश्नोई, इंस्पेक्टर छोटू राम, योगेश कुमार और निर्मल कुमार ने हिस्सा लिया। बैठक में 15 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते पंजाब बॉर्डर क्षेत्र के सुरक्षा संबंधी पहलुओं पर चर्चा की गई। चुनाव में शांति बनाए रखने पंजाब से अवैध शराब की सप्लाई नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस गश्त के अलावा पुलिस