पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांचवे वर्ष की टीम ने तीसरे वर्ष को हराया

पांचवे वर्ष की टीम ने तीसरे वर्ष को हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र|कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटीके प्रबंधन अध्ययन संस्थान के स्टूडेंट एक्टीविटी सेल की ओर से तीन दिवसीय क्रिकेट मैच और रेस आयोजित की गई। इसमें पांच टीमों के 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच तीसरे वर्ष और पांचवें वर्ष के बीच खेला गया। तीसरे वर्ष की टीम ने पहले खेलते हुए 96 रनों का लक्ष्य रखा। जिसके पांचवे वर्ष की टीम ने दो विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। प्रतियोगिता में नरेश, नितिन, पार्थ, रविंद्र, प्रदीप और रोहन को मैन ऑफ मैच के अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं छात्राओं के लिए 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें शीनम पहले, गीतिका दूसरे वीना तीसरे स्थान पर रही।