कुरुक्षेत्र। हरियाणा कश्यप राजपूत धर्मशाला में प्रधानगी को लेकर रविवार को भी खींचतान देखने को मिली। जहां एक तरफ समाज के दर्जनों लोग चुनाव प्रक्रिया अपनाकर नई कार्यकारिणी बनाने में लगे थे, दूसरी तरफ धर्मशाला के दफ्तर में बैठे धर्मशाला के प्रधान प्रद्युमन इसे ढोंग बता रहे थे।
विधानसभा चुनाव के दौरान लगी आचार संहिता के कारण पुलिस ने भी धर्मशाला में किसी प्रकार की लड़ाई करने की बात कही। ऐसे में एक गुट की चुनाव प्रक्रिया चली और सर्व सम्मति से जयराम कश्यप को सभा का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया। जबकि मदन लाल कश्यप को महासचिव, शिवचरण कश्यप पानीपत को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस चुनावी बैठक की अध्यक्षता सभा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष गुलाब सिंह कश्यप ने की। इस मौके पर बलजीत सिंह मतोरिया, डॉ. राजकुमार कश्यप, रामदिया कश्यप, शिवचरण, अनिल, जिले राम, मांगा राम, सुरेश कश्यप, रविंद्र, डॉ. शेर सिंह, सुरेश उपस्थित थे।
जबरदस्ती किया जा रहा चुनाव : धर्मशालाके प्रधान प्रद्युमन कश्यप का कहना है कि आचार संहिता के चलते समाज के कुछ शरारती तत्वों द्वारा धर्मशाला में जबरदस्ती चुनाव किया गया। उन्होंने सिर्फ एक भंडारा लगाने के लिए स्वीकृति ली थी। लेकिन बाद में उन्होंने भंडारे की बजाए चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी। ऐसे में उन्होंने पुलिस को शिकायत की और पुलिस ने किसी प्रकार की लड़ाई करने के आदेश दिए। इसलिए ऐसे लोगों द्वारा किया गया चुनाव फर्जी है।
कुरुक्षेत्र- कश्यप धर्मशाला में आयोजित बैठक को संबोधित करते जयराम कश्यप।