- Hindi News
- देश के नक्शे दिलाएंगे कुरुक्षेत्र को अलग पहचान : सुभाष सुधा
देश के नक्शे दिलाएंगे कुरुक्षेत्र को अलग पहचान : सुभाष सुधा
गीता उपदेश स्थली ज्योतिसर में सुधा ने किया जनसंपर्क
ज्योतिसर|भाजपा प्रत्याशीसुभाष सुधा ने रविवार को गीता उपदेश स्थली ज्योतिसर का दौरा किया। इससे पहले मोटरसाइकिल सवार समर्थकों कार्यकर्ताओं का जत्था उन्हें माता शीतला माता मंदिर लेकर पहुंचा। सुभाष सुधा ने कहा कि कांग्रेस इनेलो ने सिर्फ अपने स्वार्थ की राजनीति की है। जनता इन दलों को पहचान चुकी है। इस बार लोग केंद्र की तरह प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनाने को उत्सुक है। यही वजह है कि कांग्रेस को अपनी हार सामने दिख रही है। भाजपा सरकार में रोजगार के अवसर पैदा कराए जाएंगे। कुरुक्षेत्र को देश के नक्शे में अलग पहचान दिलाना उनकी प्राथमिकता है। भाजपा सरकार बनी तो लोगों को अधिकारियों के पास चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
मंडीमें भाजपाइयों की हुई मीटिंग : रविवारको पुरानी मंडी स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की मीटिंग हुई। सुभाष सुधा ने कहा कि अबकी बार प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है। कार्यकर्ता अपना जोश बरकरार रखते हुए शिद्दत के साथ लोगों तक पहुंच उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत कराएं। वहीं मुलतान सभा के अध्यक्ष प्रदीप झांब और अंबेडकर मार्केट के प्रधान राजेंद्र शर्मा भाजपा में शामिल हुए। मौके पर श्रीप्रकाश मिश्रा, सुरेंद्र छिंदा, कर्ण राणा, विनोद शर्मा, जगन्नाथ, महामंत्री संदीप शर्मा, बाबू राम, किसान मोर्चा के अध्यक्ष रामकुमार, जितेंद्र गुर्जर, वेद प्रकाश, ज्ञानचंद, युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य राहुल राणा, सुशील राणा, गुरदयाल आदि समेत कई पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे।
ज्योतिसर| ग्रामीण दौरे के दौरान लोगों से वोट देने की अपील करते भाजपा प्रत्याशी सुभाष सुधा।