पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रसेन जयंती पर बही भक्ति की रसधारा

अग्रसेन जयंती पर बही भक्ति की रसधारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रसेन थे अहिंसा के पुजारी : गुप्ता

कुरुक्षेत्र | महाराजाअग्रसेन जयंती के अवसर पर श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत द्वारा आयोजित भजन संध्या एक शाम कन्हैया के नाम में भजन सम्राट विनोद अग्रवाल के भजनों ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। अग्रसेन स्कूल में आयोजित संध्या में जैसे ही भजनों की श्रृंखला शुरु हुई दर्शकों भी भक्ति में लीन हो गए और श्रीकृष्ण की मस्ती में झूमने लगे।

श्रोताओं की मांग पर जैसे ही विनोद अग्रवाल ने अपना सुप्रसिद्ध भजन फूलों में सज रहे हैं.. गाना शुरू किया तो श्रद्धालु भाव विभोर हो गए और खड़े होकर नृत्य करने लगे। संध्या का प्रारंभ मुख्यातिथि पंजाब के मंत्री मदन मोहन मित्तल, ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, कार्यक्रम अध्यक्ष राजकुमार गोयल, विशिष्ट अतिथि रजनीश बंसल और सत नारायण सिंगला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान विश्वपाल गोयल टिक्कू ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मंच संचालन डॉ. मोहित गुप्ता ने किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एके दीवान, अग्रसेन पब्लिक स्कूल के प्रधान राजेश अग्रवाल, खरैती लाल सिंगला, निशि गुप्ता, विशाल गुप्ता, नितिल सिंगला, शशिकांत जैन, नवीन बंसल, विपिन जिंदल, सुरेंद्र गोयल उपस्थित थे।

सांस्कृतिककार्यक्रमों ने बांधा समां :इस्माइलाबाद| अग्रवालसभा की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्यातिथि पंजाब के उद्योग एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री मदन मोहन मित्तल ने शिरकत की। अध्यक्षता हिमालयन ग्रुप के चेयरमैन रजनीश बंसल ने की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अध्यक्ष रजनीश बंसल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के बताए मार्ग पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। इस अवसर पर पवन हबाना, श्याम सुंदर कंसल, विनोद कंसल, रामकुमार सिंगला, हरिंद्र सिंगला, राजेश कंसल, जगदीश पपनेजा उपस्थित थे

शाहाबाद | अग्रवालसभा की ओर से आर्य कन्या महाविद्यालय के सभागार में रविवार को अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्यातिथि ग्रीन विलेज एग्रो के सीईओ अशोक गुप्ता, विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर आरके गुप्ता, नरेंद्र जैन, राजीव गोयल, राजेश गुप्ता और