- Hindi News
- तकनीकी संस्थानों की संख्या में हुआ विस्फोट : प्राे. पूनिया
तकनीकी संस्थानों की संख्या में हुआ विस्फोट : प्राे. पूनिया
कुरुक्षेत्र|राष्ट्रीय प्रौद्योगिकीसंस्थान (निट) कुरुक्षेत्र में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा मिशन विषय पर एक दिवसीय कार्यक्रम संस्थान के जुबली हॉल में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य प्रदेश की यूनिवर्सिटी, इंजीनियरिंग एवं गैर इंजीनियरिंग कॉलेज, बहु तकनीकी संस्थानों के शिक्षकों को उच्च शिक्षा में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी का महत्व बताना था। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षण प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान प्रो. एमपी पूनिया ने दीप प्रज्ज्वलित किया। प्रो. पूनिया ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देश में लगभग हर प्रदेश में तकनीकी संस्थानों की संख्या में विस्फोट हुआ है। लेकिन इन संस्थानों से निकलने वाले स्नातकों की गुणवत्ता अच्छी नहीं है। 10 से 20 प्रतिशत स्नातक ही रोजगार के पात्र पाए जाते हैं। इस स्थिति के लिए उन्होंने शिक्षा प्रणाली की कमियों एवं विशेष रूप से अच्छे शिक्षकों की कमी के बारे में बताया। इन समस्याओं को ई-शिक्षण और संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से दूर किया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक प्रो. आनंद मोहन ने की। कार्यक्रम में विभिन्न विशेषज्ञों ने अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए, जिनमें एनआईटीटीटीआर चंडीगढ़ से प्रो. एसएस पटनायक और प्रो. मैत्री दत्ता, आईआईटी कानपुर से प्रो. वाईएन सिंह, आईआईटी बांबे से प्रो. कुसुम अमृता, यूनिवर्सिटी कोयंबटूर से अभिषेक गर्ग शामिल थे।
कुरुक्षेत्र| मुख्यअतिथि प्रो. एमपी पूनिया को सम्मानित करते निट निदेशक डॉ. आनंदमोहन।