- Hindi News
- युवाओं को कानूनी रूप से साक्षर बनाना लक्ष्य : सुमित गर्ग
युवाओं को कानूनी रूप से साक्षर बनाना लक्ष्य : सुमित गर्ग
कुरुक्षेत्र- अमीन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पौधारोपण करते सीजेएम सुमित गर्ग अन्य।
अमीन स्कूल का किया सीजेएम ने दौरा
भास्करन्यूज|कुरुक्षेत्र
जिलाविधिकसेवा प्राधिकरण सचिव एवं सीजेएम सुमित गर्ग ने कहा कि युवाओं को कानूनी रूप से साक्षर बनाना प्राधिकरण का प्रथम लक्ष्य है। लक्ष्य को जहन में रखते हुए ही स्कूलों में कानूनी साक्षरता सैल चलाए जा रहे हैं।
गर्ग राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अमीन पहुंचे। जहां प्रिंसिपल गीता सिरोही, कानूनी साक्षरता सेल प्रभारी इंद्रजीत सिंह पाहवा ने उनका स्वागत किया। कहा कि आगे आने वाला समाज इन्हीं बच्चों से है। विद्यार्थियों को अपने मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी होनी चाहिए। ये दोनों ही एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।
मौलिक अधिकारों का ज्ञान रखने वाला ही अपने कर्तव्यों का पालन कर सकता है। कर्तव्य करने वाला व्यक्ति ही समाज में अपनी पहचान बनाता है। गर्ग ने सेल द्वारा कराई जाने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्हें इस सेल के उद्देश्य के बारे में बताया। लेक्चरर राजन गुप्ता ने स्कूल के इतिहास के बारे में जानकारी दी।
गर्ग द्वारा पौधरोपण भी कराया गया। इसके बाद सीजेएम गर्ग राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किरमिच पहुंचे। जहां प्रिंसिपल सुनीता चौहान ने विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्योतिसर में पहुंचे। यहां प्रिंसिपल रजनी ने उनका स्वागत किया।