- Hindi News
- बोले सुधा : दावा है मेरा, विकास में नहीं पिछड़ने दूंगा को हलका
बोले सुधा : दावा है मेरा, विकास में नहीं पिछड़ने दूंगा को हलका
कुरुक्षेत्र| जनसभा को संबोधित करते भाजपा प्रत्याशी सुभाष सुधा।
भास्कर न्यूज| कुरुक्षेत्र
भाजपाप्रत्याशीसुभाष सुधा ने कहा कि भाजपा की सरकार आने पर थानेसर के विकास में कोई कमी नहीं रहने देंगे। वे गांवों को शहर के समान बनाना चाहते हैं। इसी मकसद से राजनीति को जनसेवा का साधन मानते हुए चुनाव में उतरे। सुधा ने कहा कि उनके राजनीतिक विरोधियों ने पूरा जोर लगाया कि उन्हें भाजपा का टिकट ना मिले। लेकिन पार्टी ने उन पर भरोसा यही देख कर जताया कि यहां से उनकी जीत पक्की है। पार्टी ने थानेसर हलके से सात बार सर्वे कराया था, जिसमें हर बार उन्हें ही जीता हुआ पाया। इससे साफ है कि क्षेत्र की जनता उन्हें इस बार जिताकर विधानसभा में भेजेगी। वे शनिवार को शास्त्रीनगर में आयोजित कार्यकर्ताओं की मीटिंग में बोल रहे थे। कहा कि उनका दावा है कि जीतने के बाद वे थानेसर को विकास के मामले में नहीं पिछड़ने देंगे। उनके उनकी प|ी उमा सुधा के नप चेयरपर्सन रहते शहर का पूरा विकास हुआ। यही विकास वे गांवों में लेकर जाएंगे। गांवों में हर घर तक पहुंचने के लिए पक्की सड़कें बनवाएंगे। भाजपा का शासन आने पर एक ईमानदार और लोगों के प्रति जवाबदेह सरकार मिलेगी।
सभाओंमें ये रहे साथ : सुधाके प्रचार अभियान में धर्मबीर मिर्जापुर, गुरदयाल सिंह सनहेड़ी, राहुल राणा, सरपंच हरिराम, जयमल सिंह, रामदिया, पृथ्वी सिंह, सुलतान सिंह, राजेंद्र सिंह, चंद्र सिंह, राजेश कुमार, रविंद्र सिंह, पूर्व सरपंच कालगा सिंह, मनजीत सिंह, बिंद्र, चौधरी रामबजाज, सुरेंद्र छिंदा आदि साथ थे।
उमासुधा ने किया दौरा : वहींनगरपरिषद की चेयरपर्सन उमा सुधा ने भी कई गांवों का दौरा किया। विभिन्न गांवों में सभाएं कर उमा ने इस दौरान अपने पति भाजपा प्रत्याशी सुभाष सुधा के लिए वोट मांगे। उमा ने कहा कि इस बार क्षेत्र की जनता उनके पति के साथ है। सुधा जीतने पर यहां का पूरा विकास कराएंगे।