- Hindi News
- वाद्य यंत्र में प्रदीप और मिमिक्री में अंकित अव्वल
वाद्य यंत्र में प्रदीप और मिमिक्री में अंकित अव्वल
कुरुक्षेत्र, यूनिवर्सिटी कॉलेज में संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें गीत, नृत्य, एकल नाटक, वाद्य यंत्र, कविता पाठ, चित्रकला, भाषण, प्रश्नोत्तरी और मिमिक्री की प्रतियोगिताएं कराई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ यूनिवर्सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके सूदन ने किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में प्रदीप ने पहला अनुराग ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। एकल नाटक में अनु शर्मा पहले, संदीप दूसरे और रचित तीसरे स्थान पर रहे। नृत्य प्रतियोगिता में सुभाष ने पहले, जगदीप ने दूसरे और मेघा ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया। मिमिक्री में अंकित ने पहला, संदीप ने दूसरा और सुशील ने तीसरा स्थान हासिल किया।
गायन प्रतियोगिता में अनुराग पहले, प्रदीप मोहन दूसरे और सुशील मनीषा तीसरे स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में ममता ने पहला, दिव्या ने दूसरा और वंदना पूजा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. विवेक चावला ने सभी अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर डॉ. अमिता शर्मा, डॉ. सुनीता मदान, डॉ. सीडीएस कौशल, डॉ. कुसुम, डॉ. शशि ड्रोलिया, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. कुलविंद्र, डॉ. वंदना शर्मा, डॉ. रिचा भारद्वाज, डॉ. विरेंद्र, डॉ. सुकर्मवती, डॉ. मंजू नारवाल मौजूद थी।