शिक्षा कराती है अधिकारों का भान : शिपरा
>घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा आदि विषयों पर दिए कानून के टिप्स
>डीएन कालेज राजकीय कन्या स्कूल में विशेष कानूनी साक्षरता शिविर सम्पन्न
भास्करन्यूज|कुरुक्षेत्र
पंजाबयूनिवर्सिटीचंडीगढ़ कानून विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. शिपरा गुप्ता ने कहा कि समाज में अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए छात्रा के साथ-साथ हर व्यक्ति को शिक्षित होना निहायत जरूरी है।
कानून में महिलाओं के लिए कई अधिकार दिए हैं, जिन्हें जानना सभी के लिए जरूरी है। कानून के प्रति सजग रहने के लिए भी लगातार महिलाओं के लिए विशेष कानूनी साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
वे शनिवार को दयानंद महिला महाविद्यालय के सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से आयोजित विशेष महिला कानूनी साक्षरता शिविर में बोल रही थी। अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम सुमित गर्ग ने की।
डॉ. शिपरा गुप्ता ने डीएन कालेज राजकीय कन्या स्कूल में छात्राओं को आफेंस अगेंस्ट वूमेन और वूमेन, क्राइम और लॉ विषय पर जानकारी दी। कहा कि आज बदलते दौर में कानून की परिभाषा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। कुरीतियों को खत्म करने के लिए सबसे पहले महिला का साक्षर होना जरूरी है। अधिवक्ता विनीत बजाज और सरोज सैनी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कालेज की प्रिंसिपल विजय लक्ष्मी ने अतिथियों का स्वागत किया।