पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जागरुकता वैन कर चुकी 119 गांवों का दौरा

जागरुकता वैन कर चुकी 119 गांवों का दौरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र| मतदाताजागरुकता वीडियो वैन अब तक जिले के 119 गांवों का दौरा कर चुकी है। जिला सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के भजन मंडली के सदस्य एवं कलाकार गांव-गांव में पहुंच रहे हैं। हिंगाखेड़ी में नुक्कड़ कार्यक्रम कर मतदाताओं को संदेश दिया कि देश प्रदेश की प्रगति के लिए 15 अक्टूबर के दिन सभी मतदाताओं को अपने निकटतक बूथों पर जाकर अपने मत का प्रयोग जरूर करना है। जो व्यक्ति अपने मत का प्रयोग करेगा, वह राष्ट्रीय दायित्व को भी पूरा करेगा। जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी केवल बिंद्रा ने बताया कि मतदाता जागरुकता वीडिया वैन अब तक 119 गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों को मतदान करने के प्रति जागरूक कर चुकी है।