छठी पातशाही के बाहर से बाइक चोरी
कुरुक्षेत्र|गुरुद्वारा छठीपातशाही से चोरों ने शनिवार को मोटरसाइकिल चोरी कर ली। थाना शहर थानेसर पुलिस को दी अपनी शिकायत में शिव कुमार निवासी किरमिच ने बताया कि वह गुरुद्वारा छठी पातशाही में गया था। मोटरसाइकिल को बाहर खड़ा करके वह अंदर चला गया। जब बाहर निकला तो देखा कि मोटरसाइकिल गायब थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।