- Hindi News
- मामला दर्ज होने पर खत्म हुई ऑटो यूनियन की हड़ताल
मामला दर्ज होने पर खत्म हुई ऑटो यूनियन की हड़ताल
देरी से पहुंचे इंस्टीट्यूट
10 की जगह मांगे ~80
तीनों आरोपियों पर दर्ज किया मामला
सुभाषमंडी चौकी प्रभारी यशदीप सिंह का कहना है कि ऑटो चालक नवीन पर हमला करने वाले तीनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। इसकी जांच जारी है। वहीं इसकी रिपोर्ट सीआईए वन को सौंपी गई है।
कुरुक्षेत्र| ऑटोचालक के साथ मारपीट मामले को लेकर कारवाई की मांग को एसपी कार्यालाय पहुंचे ऑटो यूनियन सदस्य।
रविंद्रकुमार का कहना है कि ऑटो चालकों की हड़ताल के कारण उन्हें बस स्टैंड से अपने इंस्टीट्यूट तक पहुंचना भारी पड़ गया। इसके लिए काफी समय इंतजार करनी पड़ी। लेकिन कोई विकल्प मिलने पर पैदल ही इंस्टीट्यूट के लिए चलना पड़ा। ऐसे में उन्हें गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई।
ऑटोरिक्शा की हड़ताल के दौरान परेशान हुए राजेंद्र सिंह का कहना है कि जहां पुल पार के लिए ऑटो में 10 रुपए लगते हैं, वहीं आज सवारी रिक्शा वाले भी पुल पार के लिए 80 रुपए मांग रहे हैं। ऐसे में अपनी मंजिल तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है।
>एसपी से की आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग
कुरुक्षेत्र|रविवार देररात ऑटो चालक नवीन पर हुए हमले के विरोध में ऑटो यूनियन ने मंगलवार को दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी। लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपियों पर मामला दर्ज करने और गिरफ्तारी करने के आश्वासन के बाद यूनियन ने हड़ताल को वापस लिया। इससे पहले सभी ऑटो चालकों ने सेक्टर-10 पार्क में एकत्रित होकर विरोध जताया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए प्रशासन पर दबाव बनाया।
ऑटो यूनियन प्रधान गोवर्धन दास की अध्यक्षता में बैठक की, जिसमें पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया। ऑटो चालकों ने नए बस अड्डे से लेकर लघु सचिवालय तक रोष मार्च निकाला। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक के नाम डीएसपी सतीश गौतम को शिकायत सौंपी। डीएसपी सतीश गौतम ने ऑटो चालकों को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद ऑटो यूनियन प्रधान गोवर्धन दास ने बुधवार से हड़ताल खत्म करने की घोषणा की।
दिनभरअवस्था का माहौल : वहींमंगलवार को भी आम यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कोई अपनी मंजिल तक देरी से पहुंचा तो किसी को कई गुणा भाव चुकाकर सवारी रिक्शा से पहुंचा। वहीं कई लोगों को घंटों