पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब सेक्टर 13 की ओर से भी रेलवे स्टेशन पर होगी अशक्तों की एंट्री

अब सेक्टर-13 की ओर से भी रेलवे स्टेशन पर होगी अशक्तों की एंट्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र । शारीरिक रूप से कमजोर व्यक्ति को अब ट्रेन पकड़ने में आसानी होगी। उसे बेवजह मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। अभी तक सिर्फ मेन गेट से ही रास्ता था। लेकिन अब सेक्टर-13 की ओर से भी नया रास्ता खोला जाएगा, जिससे बिना परेशानी के अशक्त स्टेशन पर पहुंच सकेंगे। वैसे सेक्टर की तरफ से स्टेशन पर पहुंचने के लिए अशक्तों के पास एकमात्र सीढ़ियों का ही विकल्प था।
इसके लिए उन्हें दूसरे व्यक्ति पर आश्रित होना पड़ता था। अशक्तों की इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए रेलवे अधिकारियों ने नए प्लेटफार्म के पास से ही अशक्तों के लिए नया रास्ता तैयार किया है। हालांकि अभी नए रास्ते के लिए काम प्रगति पर है। यदि इसी गति से काम चलता रहा तो अशक्तों की यह समस्या जल्द ही खत्म हो जाएगी।

स्टेशन अधीक्षक मंगलदास का कहना है कि यात्रियों की जरूरत को देखते हुए सेक्टर-13 की ओर से अशक्तों के लिए रास्ता तैयार किया जा रहा है। ऐसे में व्हील चेयर से प्लेटफार्म पर पहुंचना आसान होगा। सेक्टर की ओर से विकलांगों के लिए कोई विकल्प नहीं था। अब उन्हें परेशानी नहीं होगी।

अशक्तोंकी सुविधा के लिए खुलेगा रास्ता : रेलवे स्टेशन के सीनियर इंजीनियर हरप्रीत सिंह का कहना है कि अभी तक सिर्फ मेन गेट से ही अशक्तों की एंट्री हो सकती थी। जबकि सेक्टर-13 की ओर से कोई रास्ता नहीं था। इसलिए उनकी समस्या को ध्यान में रखते हुए नए प्लेटफार्म चार और पांच के नजदीक से सड़क बनाई जाएगी।

दूसरे की मदद से चढ़ता था सीढ़ियों पर : विकलांग रवि कुमार का कहना है कि सेक्टर-13 की ओर से अशक्तों के लिए कोई रास्ता होने के कारण उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। दूसरे व्यक्ति की मदद से सीढ़ियों से ही प्लेटफार्म पर जाना पड़ता था।
- अभी तक सिर्फ मेन गेट से ही था रास्ता।