आज होगी सड़क सुरक्षा पर लिखित परीक्षा
कुरुक्षेत्र|स्कूली विद्यार्थियोंको यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए जिला पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा पर लिखित परीक्षा कराई जाएगी। जिला ट्रैफिक प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि यातायात नियमों की जानकारी के अभाव में अधिकतर सड़क हादसे होते हैं। सड़क हादसों में कमी लाने और विशेषकर विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति सजग करने के लिए यह परीक्षा सभी पांच ब्लॉक के स्कूलों में कराई जाएगी। इस परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों को जिला स्तर पर होने वाली लिखित परीक्षा में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। इस प्रतियोगिता के प्रथम लेवल में पहली से पांचवीं कक्षा, दूसरे लेवल में छठी से आठवीं कक्षा और तीसरे लेवल में नौवीं कक्षा से 12वीं के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। डीएसपी नुपूर बिश्नोई ने बताया कि प्रतियोगिता में स्कूल स्तर पर डेढ़ लाख विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। इस परीक्षा के बारे में जानकारी के लिए जिला पुलिस ने दो नंबर 94164-12666 97285-78200 भी जारी किए हैं।