- Hindi News
- पेपर दिया संस्कृत का और डीएमसी भेज दी अंग्रेजी की
पेपर दिया संस्कृत का और डीएमसी भेज दी अंग्रेजी की
राजौंद|कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालयका विवादों में रहना आम बात बन चुकी है। चाहे परीक्षा परिणाम हो या प्रमाण पत्र वितरण को आए दिन कोई कोई मामला कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का सुर्खियों में ही जाता है। विद्यार्थी ने पेपर संस्कृत विषय का दिया, लेकिन उसे संस्कृत की अपेक्षा अंग्रेजी विषय की डीएमसी डाक द्वारा भेज दी है।
संदीप पुत्र चांदी राम गांव कुराड़ निवासी ने बताया कि उन्होंने जुलाई 2014 में भी बीएड संस्कृत विषय का एडिशनल पेपर दिया था तथा इस विषय की प्रेक्टिकल भी कुरुक्षेत्र में हुई थी, जब मार्कलिस्ट आई तो वह हैरान रह गया क्योंकि मार्कलिस्ट पर संस्कृत विषय की बजाय अंग्रेजी विषय की मार्कलिस्ट प्राप्त हुई।