पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षण में टेक्नोलॉजी का प्रयोग करें शिक्षक : डॉ. डीडीएस संधू

शिक्षण में टेक्नोलॉजी का प्रयोग करें शिक्षक : डॉ. डीडीएस संधू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूनिवर्सिटीकेवीसी डॉ. डीडीएस संधू ने कहा कि शिक्षकों को शिक्षण में टेक्नालॉजी का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए। कॉलेज यूनिवर्सिटी में शिक्षण के लिए रही नई पीढ़ी टेक्नोलॉजी उसकी भाषा को अच्छे से समझती है। वे मंगलवार को केयू के एकेडमिक स्टाफ कॉलेज में चल रहे ओरिएंटेशन कोर्स के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी के प्रयोग से शिक्षक खुद भी अपडेट रहेंगे विद्यार्थियों को भी अपडेट रखेंगे। डॉ. संधू ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों का सबसे बड़ा रोल मॉडल होता है। इसलिए शिक्षकों को इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए सभी को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए अनुशासन को अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाना चाहिए। डॉ. संधू ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है ऐसे में युवाओं को तराशने की सबसे बडी जिम्मेवारी शिक्षकों की है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे देश समाज के विकास के लिए नई पीढ़ी को एक नई दिशा दें। इस मौके पर एकेडमिक स्टाफ कॉलेज के निदेशक प्रो. आरपी ग्रोवर ने ओरिएंटेशन कोर्स की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

कुरुक्षेत्र| केयूके एकेडिमक स्टाफ कॉलेज में आयोजित रिफ्रेशर कोर्स कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते वीसी डॉ. डीडीएस संधू।