- Hindi News
- हिंदी विश्वकोष में शामिल होगी हरियाणा की धरोहर : पूनिया
हिंदी विश्वकोष में शामिल होगी हरियाणा की धरोहर : पूनिया
यूनिवर्सिटीमेंधरोहर हरियाणा संग्रहालय के प्रभारी और केयू युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया को मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से केंद्रीय हिंदी संस्थान के तत्वावधान में तैयार किए जा रहे लघु हिंदी विश्वकोश परियोजना में भारत की सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का जिम्मा मिला है। केंद्रीय हिंदी संस्थान दिल्ली केंद्र की ओर से केयू को मंगलवार को इससे संबंधित पत्र मिला। केयू वीसी डॉ. डीडीएस संधू ने हिंदी विश्वकोश परियोजना में हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर को स्थान मिलने पर डॉ. महासिंह पूनिया को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरी होने के बाद विश्वकोश हिंदी कोश के माध्यम से हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर पूरे विश्व में फैलेगी। केंद्रीय हिंदी संस्थान की ओर से जारी किए गए पत्र के माध्यम से डॉ. पूनिया को कुआं, पनघट, पगड़ी, चरखा, चक्की, छाज, चूल्हा, पालकी, डोली, रथ, मंझोली, बैलगाड़ी, तेल्ली, कोल्हू, गुड़, गन्ना, ऊंट, चौपाल, पंचायत, साझी, हल, हुक्का, चड़स, मशक, खाट, घाघरा, सारंगी और चूंडा सहित 100 से अधिक विषयों संबंधित शब्दावली एवं आलेख विश्व हिंदी कोश में शामिल किए जाएंगे।
कुरुक्षेत्र| डॉ. महासिंह पूनिया।