पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों को 50 %अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र

किसानों को 50 %अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र| जिलाकुरुक्षेत्र के अनुसूचित जाति के किसानों को कृषि विभाग की ओर से एनएफएस, एनएमओपी सीडी स्कीमों के तहत 50 प्रतिशत सामान्य जाति के किसानों को 40 प्रतिशत अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। स्कीम के तहत सामान्य जाति के किसानों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। पांच जनवरी तक किसान कृषि विभाग कार्यालय में अपना आवेदन पत्र जमा करवा सकते हैं। इन आवेदन पत्रों का ड्रा सात जनवरी को सुबह 11 बजे पंचायत भवन में निकाला जाएगा। कृषि विभाग के सहायक कृषि अभियंता राजेश शर्मा ने बताया कि कृषि विभाग किसानों को वर्ष 2014-15 में विभिन्न सीडी स्कीमों के तहत अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराएगा। स्कीम के तहत सामान्य जाति के किसान 40 प्रतिशत अनुदान की दर से 37 रोटावेटर, 36 लेजर लैंड लेवलर, 506 सीडी ड्रिल, सात रेज्ड बेड प्लांटर, 175 ट्रैक्टर आप्रेटेड स्प्रेयर, 11 मेज प्लांटर, तीन मानव चलित संयंत्र, चार पावर डीलर, 11 पशु चलित यंत्र मुहैया कराएगा। इन सबके लिए अलग-अलग अनुदान राशि तय की गई है।