- Hindi News
- भाषण प्रतियोगिता में गुरुकुल की टीम प्रथम
भाषण प्रतियोगिता में गुरुकुल की टीम प्रथम
कुरुक्षेत्र | भारतविकास परिषद की ओर से गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को गीता स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों में भाषण प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें नौ स्कूलों से 17 बच्चों ने हिस्सा लिया। इसमें कुरुक्षेत्र गुरुकुल के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया और पहला स्थान हासिल किया। मुख्यातिथि कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के संगीत विभाग के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. जसवंत सिंह रहे जबकि निर्णायक मंडल की भूमिका केयू कॉमर्स विभाग के प्रोफेसर तजेंद्र शर्मा, नोएडा से सोफटवेयर इंजीनियर जगदीश गुलाटी, प्रकल्प प्रमुख गुलशन गाबा ने बखूबी निभाई। मंच का संचालन बीके चावला ने किया।
परिषद के अध्यक्ष अश्विनी अरोड़ा ने सभी अतिथियों को स्वागत किया। उन्होंने कहा कि परिषद पिछले 25 वर्षों से इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रही है। परिषद के संरक्षक डॉॅ. रतन चंद सरदान, जिलाध्यक्ष रमेश गुलाटी सचिव बलबीर सिंह, डॉ. केके गौतम गंभीर ने पूर्वोत्तर सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यातिथि ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
कुरुक्षेत्र| विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते भारत विकास परिषद सदस्य।