- Hindi News
- नंबर बढ़ाने का दबाव बनाने वाला चपरासी किया सस्पेंड
नंबर बढ़ाने का दबाव बनाने वाला चपरासी किया सस्पेंड
केयूपरीक्षा शाखा के कंट्रोलर डॉ. हुक्म सिंह ने उक्त चपड़ासी द्वारा अंकों के दबाव बनाने की पूरी बातचीत की मोबाइल ऑन करके रिकॉर्डिंग कर ली, जिसके बाद इस पूरे मामले में सबूत प्रशासन को दिए गए।
नॉलेज:ये होता है रिवेल्युएशन में
रिवेल्युएशनब्रांच में विभिन्न परीक्षाओं में पेपर के अंकों से असंतुष्ट विद्यार्थी रिवेल्युएशन के लिए आवेदन करते हैं, जिसके आधार पर उनके पेपर दोबारा चैक करने के लिए दूसरे परीक्षकों के पास भेजे जाते हैं। संशोधित परिणाम की डीएमसी भी जारी की जाती है। केयू में रिवेल्युएशन के लिए सबसे अधिक बीटेक के विद्यार्थी आवेदन करते हैं।
>मोबाइल में की रिकॉर्डिंग
विकासबत्तान| कुरुक्षेत्र
यूनिवर्सिटीमेंनंबर बढ़वाने से जुड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है। केयू की रिवेल्युएशन ब्रांच में कार्यरत एक चपरासी ने अधिकारियों पर एक विद्यार्थी के अंक बढ़वाने के लिए दबाव बनाया, जिसके चलते केयू प्रशासन ने उक्त चपरासी को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। वहीं जिस विद्यार्थी के अंकों को बढ़ाने के लिए चपड़ासी दबाव बना रहा था। उक्त विद्यार्थी के साथ चपरासी के संबंधों को लेकर भी केयू प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। केयू परीक्षा शाखा में इससे पहले भी अंकों को बढ़ाने के कई मामलों का भंडाफोड़ हो चुका है। इसके अलावा भी कई मामले सामने चुके हैं, जिसमें रिवेल्युएशन में अंकों को बढ़ाने के नाम पर विद्यार्थियों से पैसों का लेनदेन किया गया।