पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब सिर्फ चार एक्सप्रेस ट्रेनों में ही सफर कर सकेंगे पास होल्डर्स

अब सिर्फ चार एक्सप्रेस ट्रेनों में ही सफर कर सकेंगे पास होल्डर्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(रेलवे स्टेशन पर टिकट लेने के लिए लाइनों में लगे यात्री।)
कुरुक्षेत्र। अभी तक सभी एक्सप्रेस गाड़ियों में सफर करने वाले पास होल्डर्स अब चुनिंदा ट्रेनों में ही अपना पास इस्तेमाल कर सकेंगे। अब उन्हें पेसेंजर के अलावा सिर्फ चार एक्सप्रेस गाड़ियों में ही सफर करना पड़ेगा। यदि वे दूसरी ट्रेनों मे सफर करते पाए गए तो उन पर तुरंत जुर्माना होगा। रेलवे के इस फैसले से नौकरीपेशा और डेली पैसेंजर्स को बड़ी परेशानी होगी। जबकि आम यात्रियों को ट्रेनों में भीड़ से छुटकारा भी मिलेगा।
पास होल्डर्स द्वारा स्लीपर और आरक्षित सीटों पर कब्जा करने जैसी कई शिकायतों को देखते हुए विभाग द्वारा यह फैसला लिया गया। आम तौर पर देखा जाता था कि जो यात्री पहले ही सीट को रिजर्व कराकर बैठा है, उसको पास होल्डर्स द्वारा परेशान किया जाता था। ट्रेनों के जरिए रोजाना लाखों लोग दूसरे शहरों में नौकरी करने जाते हैं। इतना ही नहीं जो एमएसटी धारक अतिरिक्त टिकट लेकर सुपर फास्ट ट्रेनों में सफर करते थे, उन पर भी रेलवे ने रोक लगा दी है। छह दिसंबर से रेलवे द्वारा यह सुविधा बंद की है।

यात्रियों की शिकायत पर लिया फैसला : स्टेशन अधीक्षक मंगलदास का कहना है कि यात्रियों की शिकायत पर एमएसटी होल्डर्स को चार एक्सप्रेस गाडिय़ों में जाने की अनुमति दी गई है। यह शिकायत मिलती थी कि कुछ दैनिक यात्री आरक्षित सीटों पर बैठे यात्रियों को तंग करते थे। उन्हें जगह से उठाकर खुद बैठ जाते थे। उनकी शिकायत पर ही यह फैसला लिया गया।

इनमें रहेगी सुविधा : मासिक पास सुविधा कुछ ट्रेनों में ही जारी रहेगी, इनमें 11058 अमृतसर दादर एक्सप्रेस 14096 हिमालय क्वीन एक्सप्रेस 11057 दिल्ली पठानकोट एक्सप्रेस, हिमालय क्वीन एक्सप्रेस, दिल्ली पठानकोट एक्सप्रेस, बठिंडा एक्सप्रेस, जम्मू मेल, 14732 बठिंडा एक्सप्रेस 14038 दिल्ली पठानकोट एक्सप्रेस शामिल हैं।

गंतव्य तक पहुंचना मुश्किल : यात्री मोहित शर्मा का कहना है कि रेलवे के इस फैसले से विद्यार्थियों को संस्थान में पहुंचने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ेगी। मात्र चार एक्सप्रेस गाडिय़ों में ही पास चलेगा। जबकि दैनिक यात्रियों की संख्या बेहद ज्यादा है। इस तरह एमएसटी को कुछ ही गाड़ियों तक सीमित रखना सही नहीं है।
रेलवेका फैसला सराहनीय
यात्रीराहुल अरोड़ा का कहना है कि एमएसटी होल्डर्स के लिए चार गाड़ियों को चिंहित करने का रेलवे का फैसला बड़ा ही सराहनीय है। पास होल्डर्स ट्रेन में सफर करना बेहद मुश्किल हो जाता था। वे रिजर्व सीट पर भी अपना कब्जा समझते थे। उन्हें उठाकर स्वयं ही बैठ जाते थे। ऐसे में महिलाओं के लिए अकेले सफर करना तो बहुत ही मुश्किल हो जाता था। इसलिए यह फैसला बड़ा सही है।
- पास होल्डर्स के आरक्षित सीटों पर कब्जा करने जैसी शिकायतों को देखते हुए विभाग ने लिया फैसला ।