पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेजों में पर्यावरण विषय के शिक्षकों का अभाव

कॉलेजों में पर्यावरण विषय के शिक्षकों का अभाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र|प्रदेशभर केकॉलेजों में पढ़ाए जा रहे पर्यावरण विषय के लिए पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं, जिसके चलते पर्यावरण विषय की कक्षाएं दूसरे विषयों के प्राध्यापक ले रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद पर्यावरण विषय के शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो पाई है। यह खुलासा आरटीआई में मिली सूचना से हुआ है। आरटीआई कार्यकर्ता नरेश भारद्वाज ने बताया कि कांग्रेस सरकार के समय में प्रदेश में छह सरकारी एवं करीब 18 प्राइवेट यूनिवर्सिटी खोली गई। उन्होंने कहा कि पर्यावरण शिक्षक विद्यार्थियों को पर्यावरण के बारे में बेहतर जानकारी उपलब्ध करा सकता है। उन्होंने प्रदेश सरकार से पर्यावरण के शिक्षकों की भर्ती करने की मांग की।