- Hindi News
- प्रतियोगिता के दूसरे मैच में यमुनानगर के खिलाड़ियों ने दी कड़ी टक्कर
प्रतियोगिता के दूसरे मैच में यमुनानगर के खिलाड़ियों ने दी कड़ी टक्कर
प्रतियोगिता के दूसरे मैच में यमुनानगर के खिलाड़ियों ने दी कड़ी टक्कर
प्रतियोगिताका दूसरा मैच यमुनानगर कुरुक्षेत्र के खिलाड़ियों के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने बेहतर खेल का परिचय दिया। गोल को लेकर दोनों टीमों ने होड़ लग गई लेकिन किसी भी टीम के खिलाड़ी को लम्बे समय तक गोल करने में कामयाबी हां सील नहीं हुई। मैच के 60 वे मिनट में कुरुक्षेत्र के खिलाड़ी की तरफ से बेहतर गोल करने की कोशिश कि गई लेकिन यमुनानगर के खिलाड़ियों ने गोल रोककर खिलाड़ियों के लिए चुनौति खड़ी कर दी। मैच के 63 वे मिनट में यमुनानगर के खिलाड़ियों की तरफ से बेहतर गोल करने की कोशिश की लेकिन कामयाबी हां सील नहीं हुई। मैच के 70 वे मिनट में कुरुक्षेत्र के लक्ष्य ने गोल कर स्कोर को 1-0 पर लाकर खड़ा कर दिया। मैच के अंतिम समय तक किसी भी टीम को गोल करने में कामयाबी हां सील नहीं हुई जिसके चलते रेफरी ने कुरुक्षेत्र की टीम को विजय घोषित कर दिया।