- Hindi News
- कांग्रेसी नेता गोपाल चौधरी बीजेपी में शामिल
कांग्रेसी नेता गोपाल चौधरी बीजेपी में शामिल
कुरुक्षेत्र | गोपालचौधरी ने मंगलावार को दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में हरियाणा प्रभारी अनिल जैन की अध्यक्षता में भाजपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ हजकां की प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रवक्ता संध्या बजाज भी हजकां छोड़ भाजपा में शामिल हुईं। गोपाल चौधरी ने बताया कि वे पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों कार्यशैली से बेहद प्रभावित हैं। भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो इस देश को विकास के रास्ते पर ले जा सकती है। इस मौके पर उनके साथ अरुण शर्मा, संदीप चोपड़ा, मानव आनंद, रोहित चोपड़ा अन्य सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।