पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वरिष्ठ नागरिकों की परिभाषा में बदलाव की जरूरत : गोयल

वरिष्ठ नागरिकों की परिभाषा में बदलाव की जरूरत : गोयल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रो.एमएएमगोयल ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की आजीविका की सहायता के लिए संघर्ष को कम करने के लिए बुढ़ापा पेंशन जरूरी तो है लेकिन पर्याप्त नहीं। इसे पर्याप्त बनाने के लिए वरिष्ठ नागरिक की परिभाषा सहित नियम एवं कानून बदलने की जरूरत है।

वे बुधवार को केयू के कॉमर्स विभाग में चल रहे रिफ्रेशर कोर्स में प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे थे। प्रो. गोयल ने कहा कि भारत में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सीसीटीवी कैमरों का प्रयोग जरूरी है। यह चालकों को नियमों का पालन करने में प्रेरक साबित हो सकता है। चालक नियमों का पालन नहीं करते तो उनका ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत में कार्य संस्कृति स्थापित करने के लिए सरकारी कार्यालयों मेें ओवरटाइम भुगतान पर प्रतिबंध लगना चाहिए। समय पर कार्यालय में पहुंचने वालों के लिए सजा ठीक समय पर पहुंचने वालों को प्रोत्साहित करना चाहिए। प्रो. गोयल ने बताया कि भारत में समावेशिक विकास के लिए मुद्रा स्फीति पर नियंत्रण जिसके लिए उपभोक्ताओं, उत्पादकों, वितरकों एवं व्यापारियों से सहयोग की जरूरत है। इसके लिए मुद्रा स्फीति को मापने के तरीके को भी बदलना होगा। उन्होंने कहा कि मुद्रा स्फीति के जो आंकड़े हर माह दिए जाते हैं वे वास्तव में मासिक होकर वार्षिक दर की गणना होती है। जिसका कोई औचित्य नहीं होता। इस मौके पर रिफ्रेशर कोर्स के कॉर्डिनेटर डॉ. सुभाष ने प्रो. एमएम गोयल का स्वागत किया।