पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 70 वे मिनट में कुरुक्षेत्र के लक्ष्य ने दिलाई टीम को जीत

70 वे मिनट में कुरुक्षेत्र के लक्ष्य ने दिलाई टीम को जीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र। कैंट के वार हीरोज स्टेडियम में जिला फुटबाल क्लब की ओर से कराई जा रही हरियाणा स्टेट फुटबाल लीग प्रतियोगिता का चौथे दिन का मैच पंचकुला कैथल के बीच खेला गया। बेहतर खेल का परिचय देते हुए दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने गोल करने को लेकर कड़ी मशक्कत की लेकिन खेल के 30 वे मिनट तक किसी भी टीम के खिलाड़ी को कामयाबी हाथ नहीं लगी। देखते ही देखते मैच के 32 वे मिनट में कैथल के प्रवीन कुमार ने बेहतरीन गोल स्कोर को 1-0 कर अपनी टीम के खिलाड़ियों में जान डाल दी।
इसके बाद पंचकुला के खिलाड़ियों की तरफ से भी गोल करने को लेकर होड़ मच गई लेकिन खेल के मध्यांतर तक पंचकुला के खिलाड़ियों गोल करने में नाकाम रहें।

मैच के 48 वें मिनट में पंचकुला के खिलाड़ी की तरफ से बेहतरीन गोल करने की कोशिश कि गई लेकिन कैथल के खिलाड़ियों ने पंचकुला के खिलाड़ियों की एक नहीं चलने दी। गोल को लेकर दोनों टीमों की तरफ से अनेकों प्रयास किए गए लेकिन गोल करने में कामयाबी हासिल नहीं हुई। मैच के अंतिम समय तक दोनों टीमों का स्कोर 1-0 रहा जिसके चलते रेफरी ने कैथल की टीम को विजय घोषित कर दिया।
(कैंट वार हिरोज स्टेडियम में फुटबॉल के मैच में भिड़ते खिलाड़ी। )