- Hindi News
- पर्यावरण की रक्षा के लिए मिलकर काम करें वैज्ञानिक
पर्यावरण की रक्षा के लिए मिलकर काम करें वैज्ञानिक
कुरुक्षेत्र| यूनिवर्सिटीके केमिस्ट्री विभाग इंडियन केमिकल सोसाइटी कलकत्ता के संयुक्त तत्वावधान में आरके सदन में चल रहे केमिस्ट के 51वें अधिवेशन में देशभर से आए शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों एवं शोधार्थियों ने पर्यावरण विज्ञान और प्राकृतिक उत्पाद पर चर्चा की। बीएआरसी मुंबई के वैज्ञानिक डॉ. बी नायक ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए सभी वैज्ञानिकों को एक साथ मिलकर काम करना होगा। फिजी से आए प्रो. सुरेंद्र प्रसाद ने कायनेटिक एवं केटेलिटिक रिएक्शन पर अपना व्याख्यान दिया। सूरत यूनिवर्सिटी से आए प्रो. प्रताप बहादुर ने डॉ. घनश्याम श्रीवास्तव मेमोरियल अवार्ड के तहत अपना विशेष व्याख्यान दिया। इन ऑर्गेनिक केमिस्ट्री के तहत आयोजित व्याख्यान में प्रो. आशुतोष घोष और डॉ. राजीव गुप्ता ने संबोधित किया। केमिस्ट्री विभाग के अध्यक्ष प्रो. पाल एवं सचिव प्रो. रंजना अग्रवाल ने बताया ऑर्गेनिक बायोकेमिस्ट्री विषय में पुणे से आए प्रो. प्रदीप कुमार ने अपने विचार रखे। फिजिकल केमिस्ट्री विषय में बंगाल से आए प्रो. एमएन राय और प्रो. घोष ने वैज्ञानिकों के साथ चर्चा में हिस्सा लिया। अधिवेशन के संयोजक प्रो. एस अरोड़ा ने बताया कि अधिवेशन में प्रो. डीडी अग्रवाल ने पीके बोस मेमोरियल अवार्ड लेक्चर दिया। वहीं दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रो. राजामणी नागार्जुन और प्रो. सोमनाथ सान्याल ने अपना व्याख्यान दिया। दूसरे दिन पांच अलग-अलग सत्रों में 50 से अधिक वैज्ञानिकों ने अपने विचार रखे।
प्रो. भट्टाचार्य आज देंगे व्याख्यान
कुरुक्षेत्रयूनिवर्सिटी में चल रहे अधिवेशन के तीसरे दिन गुरुवार को कलकत्ता के प्रो. समरेश भट्टाचार्य और प्रो. जगदीश प्रसाद अपना व्याख्यान देंगे। इसके बाद ओरल पोस्टर प्रेजेंटेशन के साथ वार्षिक बैठक का आयोजन भी किया जाएगा।