पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धांधली की जांच करेगा विजिलेंस विभाग

धांधली की जांच करेगा विजिलेंस विभाग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहाबाद| सड़कनिर्माण कार्यों में कथित धांधली की जांच अब विजिलेंस की टीम करेगी। आरटीआई कार्यकर्ता राकेश बैंस की शिकायत पर सरकार ने नपा अधिकारियों ठेकेदारों द्वारा विकास कार्यों में कथित धांधली की विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। आदेशों से नपा कर्मचारियों ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है। माजरी मोहल्ला निवासी आरटीआई कार्यकर्ता राकेश बैंस ने बताया कि उसने पिछले साल दो सितंबर को डीसी कुरुक्षेत्र के पास नपा कार्यालय में विकास कार्यों के नाम पर हो रही धांधली की जांच की मांग की थी, जिसमें उसने बराड़ा रोड से महालक्ष्मी राइस मिल तक केवल कागजों में ही बनी सड़क, स्पीड ब्रेकरों के लगाने और बराड़ा रोड दशहरा ग्राउंड में मिट्टी डालने में हुई धांधली की जांच की मांग की थी। डीसी ने इस मामले की जांच का जिम्मा एसडीएम को सौंपा था। बैंस ने आरोप लगाया कि एसडीएम ने इसमें कोई एक्शन नहीं लिया। कोई कार्रवाई ने होते देख उन्होंने 15 सितंबर को सभी सबूतों के साथ राज्यपाल, मुख्यमंत्री, निदेशक विजिलेंस विभाग प्रधान सचिव हरियाणा सरकार को 80 पेजों की शिकायत कमीशन लेने की रिकार्डिंग की दो सीडी भेज कर जांच करने की मांग की।