पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने डेढ़ लाख बच्चों का परखा ज्ञान

पुलिस ने डेढ़ लाख बच्चों का परखा ज्ञान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र| जिलापुलिस और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को जिलाभर के स्कूलों में यातायात नियमों को लेकर लिखित परीक्षा कराई गई। डीएसपी नुपूर बिश्रोई ने बताया कि प्रतियोगिता में जिलाभर के सरकारी गैर सरकारी स्कूलों के एक लाख 35 हजार विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने, सड़क हादसों में कमी लाने के लिए स्कूलों में यह परीक्षा कराई गई। एसपी सिमरदीप सिंह ने परीक्षा के दौरान विभिन्न केंद्रों का दौरा किया। कहा कि स्कूल स्तर से ही विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति सजग करना ही परीक्षा का मुख्य उद्देश्य है। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी सुमन आर्य, सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों, प्रबंधक थाना ट्रैफिक समानी मनोज कुमार, सभी प्रबंधक थाना, जिला ट्रैफिक से एएसआई सुरजीत सिंह, ग्रीन फील्ड स्कूल की प्रिंसिपल शिवानी धवन सहित सभी स्कूलों के प्राचार्य, प्रधानाचार्य मौजूद रहे। एसपी सिंह ने बताया कि विजेता प्रतिभागियों ब्लॉक स्तर पर 13 दिसंबर को प्रस्तावित परीक्षा में हिस्सा लेंगे।