पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज सांसद निवास को घेरेंगे कर्मचारी

आज सांसद निवास को घेरेंगे कर्मचारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र | सांसद राजकुमारसैनी द्वारा पक्के कर्मचारियों को कच्चा करने संबंधी बयान के विरोध में हरियाणा कर्मचारी महासंघ द्वारा 14 दिसंबर को उनके निवास पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके चलते महासंघ के शनिवार को नए बस स्टैंड स्थित कार्यालय में बैठक कर प्रदर्शन की रूप रेखा बनाई। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के जिलाध्यक्ष श्रीचंद सैनी ने की। जबकि बैठक का संचालन जिला सचिव अमरीक चट्ठा ने किया।
हरियाणा नॉन टीचिंग स्टाफ यूनियन शिक्षा विभाग और महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल गुंसर ने कहा कि सांसद ने कर्मचारियों के खिलाफ बयानबाजी करके अपने आप को कर्मचारी विरोधी साबित कर दिया है। रविवार को सभी कर्मचारी सेक्टर-10 पार्क में एकत्रित होंगे। स्लोगन पट्टिका लेकर नारेबाजी करते हुए सांसद निवास पर पहुंचेंगे। रोडवेज यूनियन के डिपो प्रधान प्रेम सिंह बेरथली ने कहा कि सांसद के ऐसे बयान से कर्मचारियों के मान सम्मान को ठेस पहुंची है। यदि वे अपनी गलती नहीं स्वीकारते तो फिर कर्मचारी उन्हें छोड़ने वाले नहीं हैं।
इस मौके पर बिजली बोर्ड यूनियन से कृष्ण पाल, बलदेव सिंह, सुखदेव शास्त्री, जगदीप सिंह, कदम कुमार, यशपाल पुन्हाल, महावीर गुढा, गुरमीत सिंह, अमित कुमार, रोहताश, सुरेंद्र सिंह बारवा, सुलतान सिंह, मेहर सिंह, जय नारायण शर्मा, कांसी राम, विजय पाल उपस्थित थे। इस मौके पर यूनियन सचिव बलवंत देशवाल, संजीव कुमार, वेद प्रकाश उपस्थित थे।

15 दिसंबर को जीएम के खिलाफ प्रदर्शन : हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ ने जीएम रोडवेज के रवैये के खिलाफ 15 दिसंबर को सांकेतिक धरना देने का फैसला लिया। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के डिपो प्रधान बलवंत सिंह नगला ने की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर कई बार जीएम से बातचीत की गई, लेकिन मात्र आश्वासन के कुछ हासिल नहीं हुआ।
यूनियन के डिपो वरिष्ठ उपप्रधान मूलचंद तिगरी ने कर्मचारियों की मांगों के बारे में बताया कि परिचालकों को आठ घंटे से अधिक ड्यूटी के बदले पूरा ओवर टाइम दिया जाए, सभी कर्मचारियों की ड्यूटी वरिष्ठता के आधार पर लगाई जाए।
सभी ब्रांचों में मुख्यालय के आदेशानुसार तीन महीने बाद कर्मचारियों की बदली की जाए। कर्मचारियों को उत्पीड़न बंद किया जाए, मेला ड्यूटी में कर्मचारियों को बदल कर लगाएं, चालक-परिचालकों को एक तारीख को वेतन दिया जाए।