पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी, मांगी प्रोटेक्शन

प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी, मांगी प्रोटेक्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र| चार दिन से फरार प्रेमी जोड़े ने अब शादी रचा ली है। साथ ही हाई कोर्ट में प्रोटेक्शन की अर्जी लगाई। इसकी सूचना पुलिस को भी मिली है। उधर, परिजनों ने इस मामले में चोरी का केस दर्ज करने की भी मांग की है। उधर, गांव में भी पंचायतें हुई। बताया जाता है कि यह भी चर्चा है कि ग्रामीण युवक के परिवार संग बातचीत बंद करते हुए उनका बहिष्कार करेंगे। हालांकि इसे लेकर ग्रामीणों ने चुप्पी ही साधी हुई है।

कोई इस मुद्दे पर बोलने को तैयार नहीं। बता दें कि गांव बाहरी से उक्त प्रेमी जोड़ा फरार हुआ है। युवती की रविवार को बारात आनी थी। लेकिन शादी के चार दिन पहले ही वह प्रेमी संग चली गई। उस दिन उसके मां-बाप भात का न्योता देने गए थे।

आरोप है कि अपनी बहन भाई को इस युवती ने नशीली चाय पिलाई थी। अगले दिन जब उन्हें होश आया तो वह गायब मिली। शादी के लिए बनवाए डेढ़ लाख रुपए हजारों के गहने भी गायब मिले। युवती के परिजनों ने युवक पर बहका फुसला कर उनकी लड़की को अगवा करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में कृष्णागेट चौकी पुलिस ने युवक पर केस दर्ज किया हुआ है। वहीं अब पता चला कि दोनों ने शादी कर ली है। चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार के मुताबिक ऐसी सूचना मिली है कि दोनों ने शादी कर ली है। हालांकि दोनों बालिग है। पुलिस नियमानुसार ही काम करेगी।
युवती की रविवार को आनी थी बारात।