जिंदल पार्क से मोटरसाइकिल चोरी
कुरुक्षेत्र|चोरों नेझांसा रोड स्थित जिंदल पार्क के बाहर से एक मोटरसाइकिल चोरी कर ली। पता चलने पर पुलिस को सूचित किया गया। गांव डोडा खेड़ी वासी विमल कुमार ने बताया कि वह जिंदल पार्क में घूमने के लिए आया था। बाइक पार्क के बाहर खड़ी की थी। वापस आया तो उसकी बाइक गायब मिली। जिस पर उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बता दें कि यहां से पहले भी कई मोटरसाइकिलें चोरी हो चुकी हैं। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की है।