- Hindi News
- \"वैज्ञानिक ढंग से छंटाई से बढ़ती है पैदावार\'
\"वैज्ञानिक ढंग से छंटाई से बढ़ती है पैदावार\'
कुरुक्षेत्र| चौ.चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से केंद्र में प्रगतिशील किसान क्लब की बैठक बुलाई गई, जिसमें किसानों को फसलों फलदार वृक्षों की अच्छी पैदावार की जानकारी दी। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एसएस जून ने किसानों को फलदार वृक्षों की कटाई-छंटाई की जानकारी दी। वृक्षों की कटाई का व्यवहारिक प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि वृक्षों की छंटाई अलग-अलग समय पर की जाती है। वैज्ञानिक ढंग से कटाई छंटाई करने से फल वाले वृक्षों की पैदावार बढ़ाई जा सकती है। बैठक में धान अनुसंधान केंद्र कौल के पूर्व रीजनल डायरेक्टर डॉ. दलेल सिंह ने गेहूं की अधिक पैदावार लेने के तरीके बताए। केंद्र की गृह विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. सुलक्ष्णा डोगरा ने सर्दियों में पत्तेदार सब्जियों के प्रयोग पर बल दिया। केंद्र समन्वयक डॉ. प्रद्युमन भटनागर ने रबी फसलों, फल वृक्षों में हानि पहुंचाने वाले कीटों बीमारियों से बचाव के बारे में बताया। इस अवसर पर किसान क्लब के अध्यक्ष गुरदयाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, राजपाल, सुशील गुरजीत मौजूद थे।