- Hindi News
- गो सेवा की सेवा से मिलता है पुण्य : वत्स
गो सेवा की सेवा से मिलता है पुण्य : वत्स
कुरुक्षेत्र|महामंडलेश्वर गीतामनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज द्वारा दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के सामने गो सेवा को समर्पित सत्संग के उपलक्ष्य में शनिवार की प्रभातफेरी कुरुक्षेत्र विश्व विद्यालय में सुरेश शर्मा के निवास पर पहुंची। भजन भजन गायक एएसआई सुनील वत्स, गुलशन माटा लखबीर सिंह लक्खा ओम प्रकाश धीमान विजय नरूला दीक्षा, जाह्नवी विभूति, मुनीष खुराना, अंकित शर्मा आदि ने भजनों से खूब समा बांधा। समिति के अध्यक्ष हंसराज सिगंला, पवन शर्मा ज्ञान चंद मेहता कृष्ण पूंडरी, सतीश डोगरा, श्याम आहूजा, पवन भारद्वाज, तरूण धमीजा, केके कौशल, भगवान दास, ढींगरा, सुरेंद्र कुमार शर्मा आदि मौजूद थे। पवन शर्मा, सुनील वत्स, श्याम आहूजा ने आयोजक परिवार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सुनील वत्स ने कहा कि मनुष्य गोसेवा कर पुण्य के भागीदार बनते हैं।