शिविर में बच्चों के दांतों की हुई जांच
कुरुक्षेत्र| दंतचिकित्सक डॉ. दीपक अग्रवाल की टीम के साथ कुरुक्षेत्र के प्लेवे स्कूल लिटल कैंपस इंटरनेशनल में बच्चों स्टाफ के दांतों की जांच की। साथ ही बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। जिन बच्चों को दांतों की समस्या थी, उन्हें निशुल्क दवा दी। स्कूल की कॉर्डिनेटर सतीश भास्कर ने बताया कि डा. दीपक अग्रवाल, डॉ. मंजू, डा. केशव टेक्नीशियन सुनील कश्यप की टीम ने 98 बच्चों की जांच की। डा. दीपक अग्रवाल ने बताया कि दांतों की सफाई कैसे की जाती है। कैसे हमें ब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए। खाना खाने के बाद रात को सोने से पहले दांतों को साफ करना जरूरी है। अगर सोने से पहले दांत साफ किए जाएं तो दांतों में बदबू के साथ कुछ समय बाद पायरिया भी हो जाता है। इसलिए बच्चों को दांतों की पूरी सफाई करनी चाहिए। कहा कि वे भविष्य में भी स्कूल में कैंप लगाएंगे।