- Hindi News
- 3500 विद्यार्थियों का परखा प्रतियोगिता में ज्ञान
3500 विद्यार्थियों का परखा प्रतियोगिता में ज्ञान
>जिला पुलिस ने कराई ब्लॉक स्तर पर लिखित परीक्षा
कुरुक्षेत्र|जिला पुलिसकी ओर से शनिवार को विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के बीच यातायात नियमों को लेकर लिखित परीक्षा आयोजित कराई गई। जिला ट्रैफिक प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि एसपी सिमरदीप सिंह के निर्देश पर विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए यह प्रतियोगिता जिला के पांचों ब्लॉक में कराई गई। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 3500 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। थानेसर ब्लॉक की प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कराई गई।
इस प्रतियोगिता में स्कूल स्तर पर चयनित विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। पहले चरण में पहली से पांचवीं कक्षा तक, दूसरे चरण में छठी से नौंवी और तीसरे चरण में दसवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। मनोज कुमार ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय लिखित परीक्षा के चयनित विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी परीक्षा में हिस्सा ले सकेंगे। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर राजकुमार, एएसआई सुरजीत सिंह, स्कूल प्राचार्या बिमला नरवाल, भजन सिंह, शीशपाल जांगडा, अतर सिंह, प्रताप सिंह, शिव कुमार, सुरेंद्र सिंह, इशा, रितू ऋषिपाल आदि शिक्षक मौजूद थे।
इधर, अध्यापकों को उठाना पड़ रहा खर्च
वहींइन प्रतियोगिताओं को लेकर विभाग की तरफ से कोई बजट नहीं दिया गया। प्रश्न पत्र और आंसर सीट दोनों का ही खर्चा स्वयं स्कूल संचालकों को उठाना पड़ा। तो शिक्षा विभाग द्वारा कोई बजट जारी किया गया है और ना ही पुलिस प्रशासन द्वारा। अधिकारियों ने भी माना कि इसके लिए अलग से कोई बजट नहीं आया है। उधर ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है यातायात नियमों की जानकारी देने संबंधी पेपर का खर्चा शिक्षा विभाग का है।
कुरुक्षेत्र|राजकीय सीनियरसेकेंडरी स्कूल में सड़क सुरक्षा पर आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेते बच्चे