पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संगीत सोम हुए भाजपाइयों से रूबरू

संगीत सोम हुए भाजपाइयों से रूबरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र| मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी सरधना के भाजपा विधायक शनिवार को जिला भाजपा पदाधिकारियों से रूबरू हुए। इससे पहले उन्होंने कुरुक्षेत्र के तीर्थों का भी भ्रमण किया। सेक्टर-7 में एबल सिंह द्वारा कम्युनिटी सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में जिला भाजपा पदाधिकारियों कई विधायकों से रूबरू हुए। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा सरकार देश को तरक्की की राह पर ले जाएगी। आज पीएम मोदी की वजह से विश्व में भारत को एक अलग पहचान मिली है।
संगीत सोम से राज्यमंत्री कर्णदेव कंबोज, रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा, असंध के सरदार बख्शीश सिंह, नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, पूंडरी के एमएलए दिनेश कौशिक, भाजपा प्रवक्ता विरेंद्र चौहान,जिलाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच, धर्मबीर मिर्जापुर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष आत्मप्रकाश मनचंदा, रमेश सुधा, धर्मबीर डागर, गुरदयाल सन्हेडी, एबल सिंह राणा, अशोक शर्मा, लाला धनीराम सिंगला, राजेंद्र वत्स, मांगेराम गोयल, लोकेश राणा, नवनीत वैद्य आदि समेत कई लोग कार्यक्रम में पहुंचे।
जिलाध्यक्ष धुम्मन सिंह ने कहा कि संगीत सोम व्यक्तिगत दौरे पर कुरुक्षेत्र आए थे। यहां उनके कई परिचित हैं। वे पहले भी कई मर्तबा चुके हैं। संगीत सोम ने भद्रकाली मंदिर में भी माथा टेका। बता दें कि संगीत सोम शुक्रवार रात को कुरुक्षेत्र पहुंचे थे।