पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों ने बनाई बेहतरीन कलाकृतियां

विद्यार्थियों ने बनाई बेहतरीन कलाकृतियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र| दिल्लीपब्लिक स्कूल में शनिवार को विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई। तीसरी से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के बीच आर्ट मेकिंग प्रतियोगिता हुई। इसके अलावा छठी से नौंवी कक्षा के बीच रोबोट शो कराया गया। होम साइंस कक्षा में बच्चों को चना चाट अन्य पकवान बनाने की विधि बताई गई। नौंवी कक्षा के विद्यार्थियों के बीच सामाजिक मुद्दों पर डिबेट कराई गई। विद्यालय प्रबंधन समिति के निदेशक रविंद्र सिंगला ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। सिंगला ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। लिहाजा बच्चों को शिक्षा के साथ साथ ऐसी गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

कुरुक्षेत्र| डीपीएसस्कूल में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान खुद के द्वारा तैयार मॉडल दिखाते प्रतिभागी।