पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राथमिक सहायता के लिए निष्ठा लगन जरूरी : शर्मा

प्राथमिक सहायता के लिए निष्ठा लगन जरूरी : शर्मा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र|सेंट जॉनएंबुलेंस इंडिया चंडीगढ़ की ओर से पंजाबी धर्मशाला में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को दुर्घटना या प्राकृतिक आपदाओं का सामना करने का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। शिविर निदेशक आरसी शर्मा ने कहा कि ध्यान से शारीरिक एवं मानसिक बीमारियों का उपचार होता है। व्यक्ति को व्यक्तिगत भावनाओं और संस्कारों से ऊपर उठकर सामाजिक सुरक्षा एवं शांति के लिए कार्य करना होगा, ताकि लोगों में आपसी भाईचारा को बढ़ावा मिल सके। शर्मा ने कहा कि प्राथमिक सहायता में अपने कार्य के प्रति निष्ठा और लगन कूट-कूट कर भरी होनी चाहिए। इस मौके पर प्राथमिक चिकित्सा प्रवक्ता संजीव धीमान, जिला प्रशिक्षण अधिकारी राजेंद्र सैनी, एमसी धीमान, अजय श्योरण, टेकचंद, राजा सिंह, लक्ष्मी गोयल, दर्शना कुमारी, सर्बजीत अंकुश उपस्थित थे।

कुरुक्षेत्र| प्रशिक्षणशिविर में प्राथमिक उपचार के गुर सीखते शिक्षक।