रक्तदान को तत्पर रहें लोग : गीतिका
कुरुक्षेत्र|डीएवी पब्लिकस्कूल की प्रिंसिपल गीतिका जसूजा ने कहा कि समाज के हर नागरिक रक्तदान करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। रक्तदान करके किसी के अनमोल जीवन को बचाया जा सकता है। वे शनिवार को डीएवी स्कूल में आयोजित रक्तदान शिविर में बोल रही थीं। कहा कि रक्तदान करना समाज में सबसे बड़ी सेवा है। इस सेवा के लिए बच्चों युवा वर्ग में जागृति लाने के लिए स्कूल प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। ऐसे शिविरों से युवा वर्ग में प्रेरणा की भावना भी जागृत होती है। शिविर में शिक्षकों अभिभावकों समेत 42 लोगों ने रक्तदान किया है। इनमें स्कूल के शिक्षक कुलविंद्र सिंह, ओमपाल, निशान, बलवीर सिंह, हरविंद्र सिंह और अभिभावकों में अंकुर, सुशील राणा, अंग्रेज सिंह, आजाद सिंह, टिंकल गोसांई, नरेश कुमार, संजीव कुमार, संजय शर्मा, संजीव, कुलदीप, प्रमोद गुप्ता, दिनेश कुमार, अजय, सुनैना आदि शामिल है। मौके पर डा. शैलजा, गुरजिंद्र कौर, रामरतन शर्मा, बलकार सिंह, अशोक कुमार, शालिनी चौधरी शिवाली कोहली आदि शिक्षक मौजूद थे।